Uttara Pradesh

सेवानिवृत्त कर्मचारी को व्यापार में रुपये लगाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठगे

Summary

ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, बरेली: सुभाषनगर क्षेत्र के रहने वाले एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को व्यापार में रुपये लगाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठग लिए गए। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो दबंगों ने घर में घुसकर […]

प्रयाग भारत, बरेली: सुभाषनगर क्षेत्र के रहने वाले एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को व्यापार में रुपये लगाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठग लिए गए। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो दबंगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट की और तमंचा तान कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर सुभाष नगर पुलिस ने चार नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है