9 मई (Physics) और 10 मई (Civics) परीक्षा टलने के पीछे आयोग की क्या आधिकारिक वजह सामने आई ?
प्रयाग भारत, देहरादून : UKPSC उत्तराखंड में प्रवक्ता भर्ती परीक्षा स्थगित : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने प्रवक्ता भर्ती की दो अहम परीक्षाएं फिलहाल टाल दी हैं। अब इन परीक्षाओं की नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग (समूह-ग) के तहत 9 मई को प्रस्तावित भौतिक शास्त्र (Physics) और 10 मई को नागरिक शास्त्र (Civics) की परीक्षा आयोजित होनी थी।
हालांकि, अब दोनों परीक्षाओं को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द अलग से की जाएगी।
इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को फिलहाल इंतजार करना होगा, जो इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।
