Delhi NCR

दिल्ली के लोधी रोड में भीषण आग: मकान की तीसरी मंजिल पर महिला और दो बेटियों की दर्दनाक मौत

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोधी रोड स्थित बी.के. दत्त कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक अग्निकांड हुआ। बी-ब्लॉक में चावला स्वीट्स के सामने स्थित एक रिहायशी मकान की तीसरी मंजिल पर अचानक आग […]

Spread the love

प्रयाग भारत, नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोधी रोड स्थित बी.के. दत्त कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक अग्निकांड हुआ। बी-ब्लॉक में चावला स्वीट्स के सामने स्थित एक रिहायशी मकान की तीसरी मंजिल पर अचानक आग भड़क उठी। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियां आग की चपेट में आ गईं। झुलसने और दम घुटने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 10:21 बजे आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद एक वाटर टेंडर, एक वाटर बाउज़र और एक ब्रीदिंग फायर टेंडर को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया।

राहत अभियान के दौरान तीसरी मंजिल से तीन शव बरामद किए गए, जिनमें एक महिला और दो बच्चियां शामिल थीं। आग की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। करीब 11:10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिसके बाद कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया।

घटना के बाद दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *