Dehradun के शिमला बाईपास चौक पर ट्रक की टक्कर से 28 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : Dehradun के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित शिमला बाईपास चौक पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची […]
More On Breaking News
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में नहाते समय चार कांवड़ियों की डूबने से मौत
- ऊधम सिंह नगर को मिली विकास की नई रफ्तार, सीएम धामी ने दी करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- हरियाणा में बेचने जा रहा था गुलदार की खाल, पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रयाग भारत, देहरादून : Dehradun के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित शिमला बाईपास चौक पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे कंट्रोल रूम से सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। जांच में सामने आया कि बड़ोवाला निवासी दुर्गा देवी अपने पति रवि के साथ मोटरसाइकिल पर कहीं जा रही थीं। इसी दौरान शिमला बाईपास चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दुर्गा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच कर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।