सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक की मौत, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, दिल्ली : अशोक विहार इलाके में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया जहां सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। इस […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, दिल्ली : अशोक विहार इलाके में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया जहां सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना देर रात करीब 12 बजे अशोक विहार के एक अपार्टमेंट के पास हुई। बताया जा रहा है कि चार कर्मचारी सीवर की सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सीवर से निकली जहरीली गैस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
गैस के प्रभाव से अरविंद (40 साल) नामक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से अस्वस्थ हो गए। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर सीवर सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।