सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक की मौत, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए
Summary
ख़बर शेयर करें – प्रयाग भारत, दिल्ली : अशोक विहार इलाके में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया जहां सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। […]
More On prayagbharat
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
- Rajaji टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह, हथिनी अरुंधती को दी श्रद्धांजलि; 14 लोको पायलट और 50 वनकर्मी
- Champawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
प्रयाग भारत, दिल्ली : अशोक विहार इलाके में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया जहां सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सफाई कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या है पूरा मामला?
यह घटना देर रात करीब 12 बजे अशोक विहार के एक अपार्टमेंट के पास हुई। बताया जा रहा है कि चार कर्मचारी सीवर की सफाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सीवर से निकली जहरीली गैस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
गैस के प्रभाव से अरविंद (40 साल) नामक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से अस्वस्थ हो गए। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर सीवर सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।