Uttara Pradesh

हिंदू देवी-देवताओं पर अश्लील गाना गाने वाली गायिका सरोज सरगम के खिलाफ हिंदू संगठन ने कार्रवाई की मांग की

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर की रहने वाली बिरहा गायिका सरोज सरगम के खिलाफ हिंदू संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग की है इस गायिका की गिरफ्तारी की जाए। दरअसल, […]

Spread the love

प्रयाग भारत, मिर्जापुर: यूपी के मिर्जापुर की रहने वाली बिरहा गायिका सरोज सरगम के खिलाफ हिंदू संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग की है इस गायिका की गिरफ्तारी की जाए। दरअसल, उनका आरोप है कि सरोज सरगम ने अपने गाने में मां दुर्गा को लेकर गलत बातें कही है। उसने आपत्तिजनक टिप्पणी की है और यूट्यूब थंबनेल भी शर्मनाक है। इसके लिए उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

जानिए पूरा मामला
बता दें कि बिरहा गायिका सरोज सरगम मड़िहान की रहने वाली है। सरगन ने महिषासुर राक्षस को लेकर बिरहा गाना गाया है। आरोप है कि इस दौरान गायिका ने मां दुर्गा को लेकर विवादित टिप्पणी की है। मां दुर्गा को लेकर कई तरह की भद्दी टिप्पणियां करने की बात सामने आई है। विवादित गानों और विवादित यूट्यूब थंबनेल सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। जिसके बाद लोग सरगन का जमकर विरोध कर रहे है।

विरोध में उतरा हिंदू संगठन
मां दुर्गा पर टिप्पणी करने पर गायिका पर हिंदू संगठन काफी नाराज है। संगठन के कार्यकर्ता और नेता विरोध में उतरे है। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष माता सहाय मिश्र ने गायिका की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, पुलिस ने भी गायिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *