पशु क्रूरता से दहला दिल, जानबूझकर गाय को रात के समय नाले में फेंक दिया गया
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, हरियाणा : सिरसा जिले के जमाल गांव के पास पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने नहर जैसी नाली में एक गाय को तड़पते हुए देखा, जिसकी आंखों पर पट्टी बांधी गई थी। […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, हरियाणा : सिरसा जिले के जमाल गांव के पास पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने नहर जैसी नाली में एक गाय को तड़पते हुए देखा, जिसकी आंखों पर पट्टी बांधी गई थी। इस दृश्य को देखकर सभी ग्रामीण दंग रह गए और समझ गए कि किसी ने जानबूझकर गाय को रात के समय नाले में फेंक दिया होगा। मौके पर मौजूद लोगों ने गाय को तुरंत बचाया।
जानकारी के अनुसार, नोहर रोड से गुजर रहे ग्रामीण प्रेम कुमार, अजय ज्याणी और ओम प्रकाश ने सबसे पहले गाय को पानी में तैरते हुए देखा। करीब जाकर पता चला कि उसकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। उन्होंने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग मदद के लिए जुट गए। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर गाय को नाले से बाहर निकाला। जैसे ही उसकी आंखों से पट्टी हटाई गई, वह घबराई हुई चारों ओर देखने लगी।
इसके बाद ग्रामीणों ने गाय को महार्षि दयानंद सरस्वती गौशाला समिति को सौंप दिया। समिति के सदस्य विजय कुमार, जगतपाल और अन्य लोगों ने आश्वासन दिया कि गाय की पूरी देखभाल की जाएगी। समिति के सदस्यों ने कहा कि यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि हमारे समाज की संवेदनशीलता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश डूडी ने भी इस कृत्य की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी निर्दोष पशु को मारने की नीयत से उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर नाले में फेंकना बेहद शर्मनाक और कायरतापूर्ण अपराध है।