पॉपुलर यूट्यूबर सौरभ जोशी को जान से मारने की धमकी
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, हल्द्वानी : हल्द्वानी के यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से भाऊ गैंग ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है। गैंग की ओर से सौरभ को भेजे गए ईमेल में पांच करोड़ रुपये नहीं देने पर गोली मारने की […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, हल्द्वानी : हल्द्वानी के यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से भाऊ गैंग ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है। गैंग की ओर से सौरभ को भेजे गए ईमेल में पांच करोड़ रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी है। यू-ट्यूबर की शिकायत पर पुलिस ने भाऊ गैंग पर रंगदारी और धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामपुर रोड स्थित ओलिविया काॅलोनी में रहने वाले यू-ट्यूबर सौरभ जोशी ने शनिवार कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें बताया कि 15 सितंबर को उन्हें अपनी आधिकारिक मेल आईडी पर ई-मेल प्राप्त हुआ है। मेल भेजने वाले ने खुद को भाऊ गैंग से बताते हुए पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी की रकम नहीं चुकाने पर गोली मारने की धमकी दी है।
ई-मेल में इस बात का उल्लेख है कि फायरिंग जी-वैगन कार पर भी की जाएगी। धमकाने वाले आरोपी ने ई-मेल को अनदेखा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। इसके बाद यू-ट्यूबर व उसका परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस से एहतियातन सुरक्षा की मांग की है।
मामले में भाऊ गैंग के अज्ञात सदस्यों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि ई-मेल किसने और कहां से भेजा है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जाएंगे। – प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी