नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर से बड़ी खबर सामने आई है. रामनगर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि आरोपियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग छात्रा के […]
More On prayagbharat
- 9 मई (Physics) और 10 मई (Civics) परीक्षा टलने के पीछे आयोग की क्या आधिकारिक वजह सामने आई ?
- Arvind Pandey Viral Letter: भाजपा में मचा हड़कंप, सच सामने लाने का दबाव
- Roorkee Car Accident: तेज रफ्तार आई-10 ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर, चालक पर नशे का शक
- हर की पैड़ी के पास पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने का वीडियो सामने आया
- Dehradun Nagar Nigam : धामी का बड़ा बयान- देश की प्रगति में श्रमिकों की अहम भूमिका
प्रयाग भारत, रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर से बड़ी खबर सामने आई है. रामनगर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि आरोपियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किया. साथ ही आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद ही इस मामले का खुलासा हुआ. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली है. नाबालिग छात्रा को आरोपियों ने किसी खाद्य पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया था. इसके बाद छात्रा बेहोश हो गई थी. तभी आरोपियों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ रेप किया. पीड़िता के साथ घटी इस दरिंदगी का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया.
इस मामले के सामने आने के बाद पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने भी प्रेस वार्ता की. उन्होंने कहा कि रामनगर का शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने की साजिश की जा रही है. यह मामला उनके संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी.
वहीं मामले में रामनगर कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और घटना से जुड़े सभी डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.
