उड़ान के बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत, अमौसी में उतरे Keshav Prasad Maurya
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार की सुबह हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की वजह से बाल बाल बच गए. लखनऊ के लॉ मेटेरियल कॉलेज हेलीपैड से उनके हेलिकॉप्टर ने जब उड़ान […]
प्रयाग भारत, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार की सुबह हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की वजह से बाल बाल बच गए. लखनऊ के लॉ मेटेरियल कॉलेज हेलीपैड से उनके हेलिकॉप्टर ने जब उड़ान भरी तो अगले कुछ मिनट में ही हेलीकॉप्टर धुएं से भर गया. तत्काल पायलट ने अमौसी एयरपोर्ट पर ही हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कर दी. केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जा रहे थे. वह थोड़ी देर लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर ही रुके रहे. थोड़ी देर बाद वह हेलीकॉप्टर से कौशांबी पहुंच गए. वहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मीडिया टीम की ओर से अधिकृत तौर पर यह जानकारी उपलब्ध कराई गई है. केशव मौर्य सुबह करीब 11:30 बजे ला मार्टस हेलीपैड से कौशाम्बी जा रहे थे. खराबी के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैन्डिग करनी पडी. पूरा हेलिकाप्टर धुंए से भर गया. तकनीकी खराबी अगले दो से तीन मिनट में ही आ गई थी जिसके बाद तत्काल लखनऊ एयरपोर्ट से अनुमति लेकर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करवा दी गई.
केशव प्रसाद मौर्य की मीडिया टीम की ओर से बताया गया है कि मौर्य पूरी तरह से सुरक्षित हैं. वह कौशांबी पहुंच गए हैं. गौरतलब है कि पिछले महीने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था. इसके बाद सभी सरकारी हेलीकॉप्टर की जांच की गई थी इसके बावजूद यह घटना हो गई.
