Uttara Pradesh

सरकारी अधिकारी पर रेप का आरोप, स्वास्थ्य महकमे में सनसनी

Summary

Spread the love

Spread the love प्रयागभारत, बरेली : स्वास्थ्य विभाग के एक अफसर पर कथित रूप से रेप के आरोप लगे हैं। शिकायत पुलिस की जगह प्रशासन से की गई है, जिसकी वजह से कई तरह की चर्चाएं हो रही है। मामले […]

Spread the love

प्रयागभारत, बरेली : स्वास्थ्य विभाग के एक अफसर पर कथित रूप से रेप के आरोप लगे हैं। शिकायत पुलिस की जगह प्रशासन से की गई है, जिसकी वजह से कई तरह की चर्चाएं हो रही है। मामले को लेकर महकमे में जरूर हलचल दिखाई दे रही है।

डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र भोजीपुरा क्षेत्र की युवती की ओर कहा गया है कि उसके पिता मजदूरी करते हैं। एक परिचित ठेकेदार ने उनसे कहा था कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उसके रिश्तेदार हैं। बेटी की अच्छी नौकरी लगवा देंगे। आरोप है कि युवती अफसर से मिलने गई थी।

वहां एक युवक ने उसे पानी दिया, जिसके पीते ही वह बेहोश हो गई। होश आया तो कथित रूप से अफसर पास बैठे थे। उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। शिकायत पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। मामले की शिकायत 18 मार्च को प्रशासन से की गई है, हालांकि शिकायती पत्र अब सामने आया है। सच्चाई क्या है, यह जांच के ही सामने आ सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *