Uttara Pradesh

सनातन पर बयान देकर बिहार में फोड़ा नया सियासी बम

प्रयागभारत ; Bihar Politics कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बयान को लेकर देश भर में सियासत तेज है। राहुल गांधी के संसद में दिए गए भाषण का राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने समर्थन किया है। राजद ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा को बिल्कुल सही आईना दिखाया है।

राजद ने आगे कहा कि सनातन का काम किसी को डराना और धमकाना नहीं बल्कि सौहार्द का वातावरण बनाना होता है, लेकिन भाजपा का काम समाज में डर और भय का माहौल बनाना मात्र है।

ऋषियों ने सबको साथ लेकर चलने का काम किया-राजद

संसद में राहुल गांधी के भाषण का जिक्र करते हुए राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा जिस सनातन, हिन्दू की बात करती है, वह न तो सनातन है न ही हिन्दू। हिन्दू और सनातन का काम सबको साथ लेकर चलना है, लेकिन इसके ठीक उलट भाजपा के लोग नफरत फैलाते हैं।राजद ने यह भी कहा कि भाजपा के लोग भय का माहौल बनाते हैं, लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास करते हैं। यह कभी भी हिंदू संस्कृति नहीं हो सकती, हमारे महापुरूषों ने ऋषियों ने सबको साथ लेकर चलने के साथ सत्यमार्ग पर चलने की सीख दी।

शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने भी पार्लियामेंट के अंदर यही बात कही है, लेकिन उनके भाषण से भाजपा के लोगों को मिर्ची लग गई। क्योंकि भाजपा को लगता है कि वह हिंदुओं का ठेकेदार है। उन्होंने कहा कि  आप हिंदुओं का ठेकेदार कैसे हो सकते हैं। आप लोग तो संघी जमात है।