चाकू से गला रेतकर प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी प्रदीप गिरफ्तार
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, हरिद्वार : सिडकुल थाना क्षेत्र में चाकू से गला रेतकर प्रेमिका की हत्या करने के वाले आरोपी प्रेमी प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दूसरे युवक से नजदीकी बढ़ने और उससे अलग […]
More On prayagbharat
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
- Rajaji टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह, हथिनी अरुंधती को दी श्रद्धांजलि; 14 लोको पायलट और 50 वनकर्मी
- Champawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
प्रयाग भारत, हरिद्वार : सिडकुल थाना क्षेत्र में चाकू से गला रेतकर प्रेमिका की हत्या करने के वाले आरोपी प्रेमी प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दूसरे युवक से नजदीकी बढ़ने और उससे अलग होने पर हत्या को अंजाम दिया। युवती पहले ही आरोपी को साथ रहने के लिए मना कर चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि सोमवार दोपहर नवोदय नगर कॉलोनी 60 फुटा रोड के पास कटहेली बाग जिला सहकारी बैंक के सामने सीतापुर हाल हेत्तमपुर रोशनाबाद निवासी 21 वर्षीय युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रदीप निवासी हुसैनगंज जिला सीतापुर यूपी फरार हो गया था। युवती के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने टीम के साथ मंगलवार को सिडकुल क्षेत्र से आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी ने बताया कि करीब चार साल तक साथ रहने के बाद एक महीने पहले दोनों में दूरी बन गई थी। झगड़े और मनमुटाव के कारण युवती प्रदीप से अलग हो गई। रोशनाबाद में अपनी सहेली के साथ रहने लगी। प्रदीप हेत्तमपुर गांव में युवती के भाई के साथ रहने लगा।
युवती के किसी अन्य युवक से नजदीकी होने और साथ में रहने के कारण प्रदीप उससे नाराज हो गया। सोमवार को उसने समझाने के लिए नवोदयनगर कॉलोनी में मिलने बुलाया। यहां आने से पहले आरोपी ने रोशनाबाद से दुकान से चाकू खरीदा।
उसने युवती को मनाने की कोशिश की, लेकिन बातचीत के बाद उसने प्रदीप के साथ रहने से साफ मना कर दिया। तब दोनों में कहासुनी भी हुई। इस बीच आरोपी प्रदीप जेब से चाकू निकाल युवती का गला रेतकर फरार हो गया।
एसएसपी ने बताया कि आरोपी प्रदीप सिडकुल की एंड्स लाइट कंपनी में काम करता था। युवती के माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी प्रदीप और युवती को वर्ष 2021 से हरिद्वार आकर लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगा। युवती उसकी स्कूल के समय की प्रेमिका थी। प्रदीप ने ही उसे सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी पर लगवाया था। एक साल पहले युवती का भाई भी प्रदीप के पास आकर रहने लगा।