बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मुद्दे को लेकर अलर्ट, पुलिस प्रशासन और रेलवे विभाग तैयारियों में जुटे
Summary
ख़बर शेयर करें – प्रयाग भारत, हल्द्वानी: नैनीताल के बनभूलपुरा में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 10 दिसंबर को सुनवाई होनी है. ऐसे में संभावना है कि सुप्रीम कोर्ट बुधवार को मामले पर फैसला सुना […]
More On prayagbharat
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
- Rajaji टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह, हथिनी अरुंधती को दी श्रद्धांजलि; 14 लोको पायलट और 50 वनकर्मी
- Champawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
प्रयाग भारत, हल्द्वानी: नैनीताल के बनभूलपुरा में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 10 दिसंबर को सुनवाई होनी है. ऐसे में संभावना है कि सुप्रीम कोर्ट बुधवार को मामले पर फैसला सुना सकता है. ऐसे में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और रेलवे विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं. आज मंगलवार को पुलिस ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कोर्ट के फैसले का सम्मान करने की अपील की.
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे भूमि अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट से फैसला आना है. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को पुलिस और प्रशासन के साथ रेलवे पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसमें एडीएम विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसपी सिटी मनोज कत्याल मौजूद रहे. फ्लैग मार्च के साथ साथ पुलिस प्रशासन लोगों से कोर्ट के फैसले का सम्मान करने का आग्रह कर रही है.
अराजकतत्वों पर नजर: इतना ही नहीं, पूर्व की घटनाओं से सबक लेते हुए जिला पुलिस अराजकतत्वों और सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए हुए है. अतिक्रमण क्षेत्र में 4 ड्रोन कैमरे और अन्य सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है. जिला पुलिस के साथ-साथ अन्य जिलों से फोर्स को बुलाया गया है.
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत: प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में पूरे मामले को लेकर फैसला आना है. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है. सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है. लोगों से अपील की जा रही है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें. किसी भी तरह से कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ होने नहीं दिया जाएगा. अराजक तत्वों के साथ कड़ाई से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है.