अवैध बिजली कनेक्शन काटने पर लाइन मैन राजकुमार शर्मा से मारपीट
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, दुर्ग : दुर्ग जिले के मोतीपुर में भाजपा नेता तुलेश सिगौर की गुंडगर्डी का मामला सामने आया है. अवैध बिजली कनेक्शन काटने पर लाइन मैन राजकुमार शर्मा से मारपीट और जान से मारने की धमकी […]
More On prayagbharat
- Kumaon : भैया दूज से पहले कुमाऊं में निभाई गई सदियों पुरानी अन्नकूट परंपरा, पारंपरिक तरीके से महिलाओं ने कूटे च्यूड़े
- Ankita Bhandari केस: माता-पिता के दिल्ली पहुंचने की भनक नहीं लगी, पौड़ी के LIU इंस्पेक्टर सस्पेंड
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
प्रयाग भारत, दुर्ग : दुर्ग जिले के मोतीपुर में भाजपा नेता तुलेश सिगौर की गुंडगर्डी का मामला सामने आया है. अवैध बिजली कनेक्शन काटने पर लाइन मैन राजकुमार शर्मा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. पूरा मामला अमलेश्वर थाने का है. बताया जा रहा है कि राजनीतिक दबाव के कारण मामले में अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. वहीं कार्रवाई के लिए आज कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा. (दुर्ग में भाजपा नेता ने लाइन मैन को पीटा)
भाजपा नेता तुलेश सिगौर
जानकारी के मुताबिक, लाइन मैन राजकुमार शर्मा ने 6 दिसंबर को भाजपा नेता तुलेश सिगौर के अवैध बिजली कनेक्शन को काट दिया था. आरोप है कि इसके बाद तुलेश सिगौर ने अपना आपा खो दिया और फिर मारपीट करने लगा. इस दौरान उसने लाइन मैन को गाली और जान से मारने की भी धमकी दी. घायल लाइन मैन की एमएलसी कराई गई है.
3 दिन बाद भी एफआईआर नहीं
लाइन मैन आरोपी के खिलाफ शिकायत देने थाने पहुंचा. आरोप है कि राजनीतिक दबाव के कारण अमलेश्वर थाने पुलिस ने अपराध दर्ज नहीं किया है. न्याय के लिए पीड़ित लगातार थाने के चक्कर लगा रहा था. घटना के संबंध में कार्रवाई के लिए आज बिजली विभाग के लाइन सहायक वर्ग दो संगठन की ओर से कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन दिया जाएगा.