बच्ची को चॉकलेट के बहाने बुलाया किया दुष्कर्म का प्रयास
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, ठाकुरगंज : चौक कोतवाली अंतर्गत पांच साल की बच्ची को चॉकलेट का बहाना देकर पड़ोसी उसे अपने साथ ले गया। जहां, आरोपित ने बच्ची के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ की और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। हालांकि, […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, ठाकुरगंज : चौक कोतवाली अंतर्गत पांच साल की बच्ची को चॉकलेट का बहाना देकर पड़ोसी उसे अपने साथ ले गया। जहां, आरोपित ने बच्ची के नाजुक अंगों से छेड़छाड़ की और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। हालांकि, बच्ची के रोने-चिल्लाने पर आरोपित उसे धमकाने लगा। घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके आधार पर आक्रोशित परिजनों ने चौक कोतवाली में आरोपित खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने पड़ोसी सैफ की गिरफ्तारी की है।
चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय के मुताबिक, क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली पांच साल की बच्ची घर के बाहर कुछ सहेलियों के संग खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी सैफ ने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने पास बुलाया और अपने संग उसे एकांत में लेकर गया। जहां, आरोपित ने गलत नीयत से बच्ची के नाजुक अंगों को स्पर्श किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
हालांकि, बच्ची के रोने-चिल्लाने पर आरोपित घबरा गया। जिसके बाद वह बच्ची को धमकाने लगा। आरोपित की फटकार से बच्ची सहम गई। इसके बाद वह बच्ची को छोड़कर भाग गया। घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन, आरोपित के घर पर उसकी शिकायत करने पहुंचे। तब आरोपित उसने झगड़ा करने लगा। जिसके बाद परिजनों ने पड़ोसी के खिलाफ चौक कोतवाली में तहरीर देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने पड़ोसी सैफ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की है।