Uttarakhand

Bahadrabad Accident: कार की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर पथरी पुल के पास पिकअप गाड़ी और एक अज्ञात कार की आमने-सामने भिड़ंत हो […]

Spread the love

प्रयाग भारत, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर पथरी पुल के पास पिकअप गाड़ी और एक अज्ञात कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, मेवाड़ कला कलियर निवासी दीपक (23) और वरुण (26) पिकअप वाहन से कपड़े बेचकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वरुण का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालकर उसकी तलाश कर रही है।

घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *