Uttarakhand

Nainital Advocate Death: नैनीताल कलेक्ट्रेट पार्किंग में वकील का शव मिलने से हड़कंप

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, नैनीताल : Nainital Advocate Death उत्तराखंड के नैनीताल शहर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कलेक्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में खड़ी एक कार के अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में […]

Spread the love

प्रयाग भारत, नैनीताल : Nainital Advocate Death उत्तराखंड के नैनीताल शहर में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कलेक्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में खड़ी एक कार के अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना स्थल पर गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार के अंदर अधिवक्ता गंभीर अवस्था में पाए गए। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय अधिवक्ता भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कार का निरीक्षण किया तो अंदर अधिवक्ता का शव मिला। घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद हुई है। साथ ही कार के डैशबोर्ड से एक कथित सुसाइड नोट मिलने की भी जानकारी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस द्वारा नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार, नोट में बीमारी से परेशान होने का जिक्र बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने कहा है कि इस संबंध में अभी कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

मामले पर जानकारी देते हुए डॉ. जगदीश चंद्र (एसपी) ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *