केदारनाथ धाम में लगातार हो रही खाद्य आपूर्ति, हैली सेवाओं से पहुंचाया जा रहा राशन
Summary
Spread the love प्रयागभारत, रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग बाधित होने के बाद भी केदारपुरी में मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों के लिए लगातार राशन की आपूर्ति की जा रही है। हैली सेवाओं एवं वायु […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयागभारत, रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग बाधित होने के बाद भी केदारपुरी में मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों के लिए लगातार राशन की आपूर्ति की जा रही है। हैली सेवाओं एवं वायु सेना की मदद से डिमांड के आधार पर लगातार खाद्य आपूर्ति की जा रही है।
जिला आपूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर केदारनाथ में राशन की कमी होने की बात कही जा रही है। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों और भ्रांतियों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जीएमवीएन या अन्य के द्वारा जो राशन डिमांड मिल रही है। वह एमआई 17 एवं हैली सेवाओं के माध्यम से केदारपुरी में पहुंचाई जा रही है। बीते रोज चिनूक द्वारा जो भी राशन केदारनाथ धाम में पहुंचाया गया है, वह राशन आईटीबीपी के कमांडेंट द्वारा अपनी फोर्स के लिए भेजा गया है। यदि भविष्य में केदारनाथ धाम में राशन की कोई डिमांड आती है तो मौसम साफ होने पर आवश्यक राशन वहाँ पर तत्काल पहुंचा दिया जाएगा। प्रशासन वहां पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट से सम्पर्क बनाए हुए है ताकि किसी को भी राशन या पानी की कमी ना हो।
वहीं तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने भी प्रशासन द्वारा केदारनाथ में लगातार राशन पहुंचाने की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा उचित तरीके से लगातार खाद्य पदार्थ, बिजली, पानी सभी मूलभूत सुविधाओं की आपूर्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बाबा केदारनाथ से जल्द पैदल यात्रा नियमित रूप से शुरू होने के लिए प्रार्थना की।