डीएम पहुंचे मरीज बनकर जिला अस्पताल…लाइन में लगकर कराया अल्ट्रासाउंड
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, बरेली: जिलाधिकारी बुधवार सुबह जिला अस्पताल में जमीनी हकीकत जानने पहुंचे। खात बात ये कि डीएम ने व्यवस्थाएं मरीज के तौर पर परखीं। इस बीच कोई जिलाधिकारी को पहचान भी नहीं पाया। अपने गोपनीय निरीक्षण के […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, बरेली: जिलाधिकारी बुधवार सुबह जिला अस्पताल में जमीनी हकीकत जानने पहुंचे। खात बात ये कि डीएम ने व्यवस्थाएं मरीज के तौर पर परखीं। इस बीच कोई जिलाधिकारी को पहचान भी नहीं पाया। अपने गोपनीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने मास्क लगाया हुआ था।
डीएम अविनाश कुमार बुधवार को सुबह करीब 11:00 बजे जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन इसकी भनक किसी भी स्वास्थ्य अधिकारियों को नहीं लगने दी सबसे पहले पर्चा काउंटर पर लाइन में लगकर पर्चा बनवाया। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के साथ परामर्श पर अल्ट्रासाउंड भी कराया इस दौरान तक किसी भी अधिकारी को डीएम के निरीक्षण की भनक नहीं थी। जिलाधिकारी अस्पताल में अव्यवस्थाएं देखकर भड़क गए। उन्होंने लाइन में लगकर मरीजों से भी बातचीत की।
अस्पताल के बाहर ही कार से उतर गए
स्वास्थ्य अधिकारियों को डीएम के आने की सूचना इस कारण भी नहीं मिल सकी क्योंकि डीएम ने अपनी कर अस्पताल के बाहर ही छोड़ दी थी आम मरीज की तरह वह पैदल ही अस्पताल पहुंचे, स्टाफ के सूचना देने पर जब सीएमओ और एडीएसआईसी डीएम के पास पहुंचे तो डीएम ने दोनो को वापस भेज दिया।