बद्रीनाथ-केदारनाथ में गैर-हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तराखंड: भगवान बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में अब गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होगा. बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर कमेटी (BKTC) ने अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इसकी घोषणा की है. आगामी बोर्ड बैठक में ये प्रस्ताव पारित होगा. […]
More On prayagbharat
- Chamoli Forest Fire: आग बुझाने गया फायर वाचर खाई में मृत मिला, इलाके में शोक
- Almora Fake Loan केस में बड़ा खुलासा, शिकायत करने वाला ही निकला आरोपी
- Online Pharmacy Strike देशभर में केमिस्टों का प्रदर्शन, ऑनलाइन फार्मेसी पर सख्ती की मांग
- Rishikesh Ujjaini : ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर हादसा, बफर स्टॉप से टकराई उज्जैनी एक्सप्रेस
- Uttarkashi Pirul Plant Fire : चकोन में लगी भीषण आग, मशीनें और सामान जलकर राख
प्रयाग भारत, उत्तराखंड: भगवान बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में अब गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होगा. बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर कमेटी (BKTC) ने अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इसकी घोषणा की है. आगामी बोर्ड बैठक में ये प्रस्ताव पारित होगा. मंदिर समिति अब विधिवत अनुपालन सुनिश्चित करेगी. बीकेटीसी के अधीन में ये प्रतिबंद लागू होगा. ये प्रतिबंध समिति के अंतर्गत आने वाले सभी मंदिरों में लागू होगा.
अध्यक्ष का कहना है कि ‘देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा सर्वोपरि है. केदारखंड से लेकर मानसखंड तक स्थापित मंदिर श्रृंखला में परंपरागत रूप से गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहा है, लेकिन गैर बीजेपी सरकारों के समय परंपराओं का उल्लंघन होता रहा है. ऐसे में परंपराओं का विधिवत अनुपालन सुनिश्चित हो सके, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे.’
अध्यक्ष के मुताबिक राज्य सरकार और मंदिर समिति के समन्वय से देवभूमि की पवित्रता और परंपराओं की रक्षा और ज्यादा प्रभावी ढंग से की जा सकेगी. इसके लिए बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति प्रभावी कदम उठाने जा रही है.
