पंतनगर कृषि विश्विद्यालय के बाद कैंची धाम को रवाना हुए, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, रुद्रपुर: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार दिवसीय कुमाऊं दौरे पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान पंतनगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गये. एयरपोर्ट में प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया. अल्प विराम […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, रुद्रपुर: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार दिवसीय कुमाऊं दौरे पर पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान पंतनगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गये. एयरपोर्ट में प्रशासनिक अधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया. अल्प विराम के बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कैंची धाम के लिए रवाना हो गये हैं.
चार दिवसीय कुमाऊं दौरे पर आज पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया. जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया. जिसके बाद पंतनगर कृषि विश्विद्यालय में लंच करने के बाद वह कैंची धाम को रवाना हुए. पूर्व राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रस्तावित रूट को जगह जगह डायवर्ट किया गया है.
जानकारी के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति चार दिनों तक कुमाऊ में रहेंगे. आज कैंची धामा में बाबा नीम करौली के दर्शन के बाद वह नैनीताल में रात्रि विश्राम करेंगे. नैनीताल प्रशासन द्वारा उनके उनके रात्रि विश्राम की तैयारी राजभवन में की गई है. 28 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट का है. 29 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नैनीताल राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे. 30 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.