देहरादून : पेपर लीक मामले में सीबीआई ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया, मास्टरमाइंड खालिद समेत 4 आरोपी
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : पेपर लीक मामले में सीबीआई ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में खालिद, सुमन, साबिया और हीना को आरोपी बनाया गया। देहरादून एसीबी शाखा में नकल विरोधी कानून के तहत केस दर्ज […]
More On prayagbharat
- NEET विवाद के बाद NTA के नए कार्यालय में CISF तैनात होगी, गोपनीय क्षेत्रों की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
प्रयाग भारत, देहरादून : पेपर लीक मामले में सीबीआई ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में खालिद, सुमन, साबिया और हीना को आरोपी बनाया गया। देहरादून एसीबी शाखा में नकल विरोधी कानून के तहत केस दर्ज किया। असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट राजीव चंदोला को सौंपी गई जांच।
गत 21 सितंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक सेंटर से पेपर लीक होने की बात सामने आई थी। इस प्रकरण में युवाओं ने भी परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठाते हुए 21 सितंबर की रात से परेड ग्राउंड के पास धरना शुरू कर दिया था। कई दौर की वार्ता युवाओं से हुई लेकिन कई दिनों तक कोई बात नहीं बन सकी थी। इस बीच पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी।