बिलासपुर: सब स्टेशन में लगी भीषण आग, लपटें और धुएं का गुब्बार दूर-दूर तक फैला
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, बिलासपुर : सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोपका चौकी के कुटिपारा में स्थित 220 केवी सब स्टेशन में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग इतनी भयावह है कि […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, बिलासपुर : सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोपका चौकी के कुटिपारा में स्थित 220 केवी सब स्टेशन में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग इतनी भयावह है कि सब स्टेशन में लगा एक बड़ा ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर खाक हो गया. आग की लपटें और धुएं का गुब्बार दूर-दूर तक फैल गया, जिससे इलाके में दहशत मच गई.
220 केवी सब स्टेशन में लगी आग
बिलासपुर सब स्टेशन में लगी भीषण आग
ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने से बिलासपुर शहर के आधे हिस्से की बिजली सप्लाई बाधित हो गई. वहीं कई इलाकों में एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. फिलहाल विकल्प के रूप मे अन्य सब स्टेशन से बिजली सप्लाई की बात अधिकारियों ने कही है.
इस मामले में विभाग के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर कल्पना घाटे ने कहा कि यह 160 एमबीए ट्रांसफार्मर है, जो मोपका में है. तीन में से एक ट्रांसफार्मर में आग लगी है. 132 केवी में फाल्ट आ गया था, उसके कारण इस ट्रांसफार्मर के बुसिन्ग का तेल रिसने लगा. गर्म टेम्प्रेचर के कारण आग पकड़ ली. यहां से जितने फायर एक्सटेंशन थे, उससे आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन तेल करीब 100 किलो लीटर से ज्यादा था. जिसके कारण ये एकदम से कंट्रोल नहीं हुआ. इससे आग ने बड़ा रूप ले लिया.