देश के कुछ राज्यों के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट ,उत्तर भारत में अगले 2 दिन जमकर बरसेंगे बादल
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयागभारत , नई दिल्ली , Weather Update: भीषण गर्मी के बाद अब दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों को बारिश से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, वर्षा के कारण उमस वाली गर्मी का दौर अभी भी […]
More On उत्तर प्रदेश
- Kedarnath पैदल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, चीरबासा में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में 5 साल के बच्चे की मौत; 1100 यात्री सुरक्षित रेस्क्यू Permalink
- शादी के दो महीने बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, 28 पन्नों का सुसाइड नोट मिलने से मचा हड़कंप
- बहू के साथ क्रूरता, तंत्र-मंत्र पूजा के बहाने ससुराल पर मामला
- प्रेम संबंध बना खूनी झगड़ा: देहरादून में प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे को मारा चाकू
- उड़ान के बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी दिक्कत, अमौसी में उतरे Keshav Prasad Maurya
प्रयागभारत , नई दिल्ली , Weather Update: भीषण गर्मी के बाद अब दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों को बारिश से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, वर्षा के कारण उमस वाली गर्मी का दौर अभी भी जारी है। दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ सुबह का मौसम काफी सुहावना बना रहा, लेकिन दिन होते ही धूप और उमस वाली गर्मी से लोगों को परेशानी भी हुई।
इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
वहीं, बात करें मौसम विभाग की तो अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड , पंजाब और हरियाणा , राजस्थान , उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , गोवा , गुजरात , महाराष्ट्र, चंडीगढ़ , दिल्ली , जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में जमकर बारिश होगी। वहीं, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान बादल गरजेंगे।
पिछले 24 घंटों में कहां-कहां हुई बारिश?
पिछले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हुई। वहीं, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, तेलंगाना में भी जमकर बारिश हो रही है।
इन राज्यों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय के लिए मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 5 से 7 जुलाई तक जमकर बारिश होगी।