छुट्टियों में दिल्ली निकले मासूम, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर पुलिस ने मिलकर सकुशल घर पहुंचाया
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, रुद्रपुर : पिथौरागढ़ से बिना बताए दिल्ली घूमने निकले 6 नाबालिग बच्चों को ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला। ये सभी बच्चे आपस में रिश्तेदार हैं और पिथौरागढ़ शहर के ही अलग-अलग मोहल्लों में रहते […]
More On prayagbharat
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
- Rajaji टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह, हथिनी अरुंधती को दी श्रद्धांजलि; 14 लोको पायलट और 50 वनकर्मी
- Champawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
प्रयाग भारत, रुद्रपुर : पिथौरागढ़ से बिना बताए दिल्ली घूमने निकले 6 नाबालिग बच्चों को ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला। ये सभी बच्चे आपस में रिश्तेदार हैं और पिथौरागढ़ शहर के ही अलग-अलग मोहल्लों में रहते हैं।
इन मासूमों के मन में दिल्ली घूमने का विचार पिछले दो महीनों से पल रहा था। उन्होंने बड़ी लगन से अपनी जेब खर्च से पैसे इकट्ठा किए थे ताकि वे अपनी इस योजना को पूरा कर सकें। छुट्टियों की शुरुआत होते ही, बिना किसी को बताए वे अपने दिल्ली के सपने को पूरा करने के लिए घर से निकल पड़े।

बच्चों के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत कोतवाली पिथौरागढ़ में शिकायत दर्ज कराई। पिथौरागढ़ पुलिस ने बिना समय गंवाए तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने चंपावत, टनकपुर और ऊधमसिंहनगर पुलिस को बच्चों के लापता होने की सूचना दी और उनकी तलाश में सहयोग मांगा।
सूचना मिलते ही, ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई। विशेष रूप से खटीमा पुलिस ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया। उन्होंने दिल्ली की ओर जाने वाली सभी रोडवेज बसों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस की यह तत्परता और सूझबूझ ही थी कि दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस से इन सभी 6 बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया।
बच्चों की सुरक्षित बरामदगी के बाद, खटीमा पुलिस ने उनके परिजनों को तुरंत सूचना दी और सभी बच्चों को सुरक्षित उनके हवाले कर दिया।