उत्तराखंड के चंपावत जिले में गहरी खाई में गिरी बरातियों से भरी जीप
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, चंपावतः उत्तराखंड के चंपावत जिले में सोमवार को एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, चंपावतः उत्तराखंड के चंपावत जिले में सोमवार को एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जानकारी दी है कि दुर्घटना दोपहर बाद करीब तीन बजे बिल्देधार में हुई। जब टनकपुर से पुल्लाहिंडोला जा रही बारात में शामिल जीप अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि युवकों की पहचान आकाश महर और मोहित महर (दोनों 20 साल) के रूप में हुई है। दोनों टनकपुर के उचौलीगोठ के रहने वाले थे।
गणपति ने कहा कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके अलावा, हादसे में घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चालक भी शामिल है। चालक विजय रावत उधमसिंह नगर जिले के खटीमा का रहने वाला है । पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की वजह का अभी पता नहीं चला है।