महेंद्र प्रसाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को भारतीय सेना की जानकारी देता था
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, अल्मोड़ाः उत्तराखंड में अल्मोड़ा निवासी महेंद्र प्रसाद पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पकड़ा गया है। महेंद्र प्रसाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ को भारतीय सेना की खुफिया जानकारी देता था। इस घटना की जानकारी पर खुफिया […]
More On prayagbharat
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
- Rajaji टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह, हथिनी अरुंधती को दी श्रद्धांजलि; 14 लोको पायलट और 50 वनकर्मी
- Champawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
प्रयाग भारत, अल्मोड़ाः उत्तराखंड में अल्मोड़ा निवासी महेंद्र प्रसाद पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पकड़ा गया है। महेंद्र प्रसाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ को भारतीय सेना की खुफिया जानकारी देता था। इस घटना की जानकारी पर खुफिया विभाग में हड़कंप मचा है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
आरोपी डीआरडीओ गेस्ट हाउस में कर रहा था काम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र प्रसाद निवासी प्लयू गांव, भैसियाछाना ब्लाक, अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी डीआरडीओ गेस्ट हाउस में काम कर रहा था। यहां से वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए जासूसी कर रहा था। आरोप है कि महेंद्र प्रसाद आइएसआइ को भारतीय सेना व डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की गतिविधियों की खुफिया जानकारी लीक करता था। मामले की जानकारी पर खुफिया विभाग सतर्क हो गया है। इसके अलावा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
गांव छोड़कर राजस्थान में था रहने लगा
वहीं, प्लयू गांव के लोगों का कहना है कि महेंद्र प्रसाद तीन साल पहले गांव छोड़कर राजस्थान में रहने लगा था। बताया कि उसने गांव में आना-जाना कम कर दिया था। इसी बीच महेंद्र प्रसाद के पाक के लिए जासूसी करने की बात पर गांव के लोगों ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसे देशद्रोही के साथ उनका कोई संबंध नहीं है।
पुलिस और सीआईडी ने आरोपी महेंद्र प्रसाद को किया गिरफ्तार
सूत्रों के मुताबिक महेंद्र प्रसाद चंदन फील्ड फायरिंग रेंज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में बतौर मैनेजर पद पर काम कर रहा था। पाक के लिए जासूसी करने पर जैसलमेर पुलिस और सीआईडी ने आरोपी महेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।