मां अपने प्रेमी से नाबालिग बेटी का करा रही यौन शोषण
Summary
ख़बर शेयर करें -प्रयाग भारत, हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नाबालिग बेटी ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाया है. आरोप है कि मां अपने प्रेमी से बेटी का यौन शोषण करा रही थी. आरोपी […]
More On prayagbharat
- Uttrakhand में ‘गधे-घोड़े’ बयान पर सियासत तेज, गणेश गोदियाल ने मथुरा दत्त जोशी का नाम लेकर BJP पर कसा तंज
- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
- Rahul Gandhi का ऐलान, 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा INDIA गठबंधन; मोदी सरकार पर साधा निशाना
- Rajaji टाइगर रिजर्व में वन्यजीव सप्ताह, हथिनी अरुंधती को दी श्रद्धांजलि; 14 लोको पायलट और 50 वनकर्मी
- Champawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
प्रयाग भारत, हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नाबालिग बेटी ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाया है. आरोप है कि मां अपने प्रेमी से बेटी का यौन शोषण करा रही थी. आरोपी महिला बीजेपी की पूर्व नेता बताई जा रही है. पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला का काफी समय से अपनी पति से विवाद चल रहा था. वहीं, पीड़िता एक महीने से अपने पिता के साथ ही रह रही थी. इस दौरान वो काफी गुमसुम सी थी. पिता ने बेटी से इसका कारण पूछा, लेकिन बेटी ने जो बताया उसे सुनकर पिता के होश उड़ गए.
नाबालिग का आरोप है कि उसकी मां ने अपने प्रेमी और अन्य लोगों से उसका यौन शोषण कराया है. पीड़िता की तरफ से पुलिस को तहरीर भी दी गई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच की और पीड़िता का मेडिकल कराया.
इसके अलावा पीड़िता के 164 में बयान भी दर्ज कराए गए हैं. जांच और मेडिकल में सभी आरोप सही पाए गए हैं. इसके बाद पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया. साथ ही एक आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
पुलिस का बयान:
रानीपुर थाने में एक मामला हमारे में संज्ञान में आया था, जिसमें नाबालिग बच्ची ने अपनी मां के ऊपर आरोप लगाए थे. पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया. इसके बाद मुकदमा दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल और 164 में बयान कराया गया. मेडिकल में पीड़िता की कही गई बातों की पुष्टि हुई है. प्रथम दृष्यता मामले को सही पाते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है. -प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी हरिद्वार-
वहीं, हरिद्वार बीजेपी के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा का कहना है कि जिस महिला पर आरोप लगा है, उसे पार्टी ने अगस्त 2024 में ही सभी दायित्व से मुक्त कर दिया था. फिलहाल उस महिला पर भारतीय जनता पार्टी का कोई पद नहीं था, जिसका लेटर भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा साझा किया गया है.