चंदौली में सड़क हादसा, कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, चंदौली : जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सैदपुर–चंदौली मार्ग पर गुरेरा गांव के समीप उस समय हुआ, जब […]
More On prayagbharat
- 9 मई (Physics) और 10 मई (Civics) परीक्षा टलने के पीछे आयोग की क्या आधिकारिक वजह सामने आई ?
- Arvind Pandey Viral Letter: भाजपा में मचा हड़कंप, सच सामने लाने का दबाव
- Roorkee Car Accident: तेज रफ्तार आई-10 ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर, चालक पर नशे का शक
- हर की पैड़ी के पास पालतू कुत्ते को गंगा में नहलाने का वीडियो सामने आया
- Dehradun Nagar Nigam : धामी का बड़ा बयान- देश की प्रगति में श्रमिकों की अहम भूमिका
प्रयाग भारत, चंदौली : जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सैदपुर–चंदौली मार्ग पर गुरेरा गांव के समीप उस समय हुआ, जब वृद्ध सड़क किनारे टहल रहे थे। मृतक की पहचान शिवमूरत (65 वर्ष) के रूप में हुई है।
कार समेत चालक को कब्जे में ले लिया
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का शीशा भी टूट गया और वृद्ध ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने कार समेत चालक को कब्जे में ले लिया है। कार सवार गाजीपुर के जमानिया से बलुआ के मझिलेपुर जा रहे थे।
घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगी।
