Uttarakhand

चमोली में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से पीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन डिमरी की मौत

Summary

Spread the love

Spread the loveप्रयाग भारत, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले से स्वास्थ्य विभाग के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नारायणबगड़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन डिमरी का शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में निधन […]

Spread the love

प्रयाग भारत, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले से स्वास्थ्य विभाग के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) नारायणबगड़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन डिमरी का शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में निधन हो गया। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय लोगों और क्षेत्रभर में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को डॉ. नवीन डिमरी अस्पताल परिसर के पास स्थित अपने आवासीय भवन के पीछे बनी क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। उनकी हालत नाजुक होने पर 108 एंबुलेंस के जरिए हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

डॉ. नवीन डिमरी लंबे समय से पीएचसी नारायणबगड़ में प्रभारी चिकित्साधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और मरीजों के प्रति समर्पण के कारण वे क्षेत्र में काफी सम्मानित और लोकप्रिय थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने हमेशा सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया और हर जरूरतमंद की मदद के लिए तत्पर रहते थे।

डॉ. डिमरी के निधन पर स्थानीय युवक संजय कंडारी, भाजपा नेता कमलेश सती, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कनेरी सहित कई जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक बताते हुए उनकी कमी को अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षतिग्रस्त दीवार गिरने से डॉ. नवीन डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया, लेकिन रास्ते में उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य विभाग के लिए एक बड़ी क्षति है और विभाग ने एक समर्पित चिकित्सक को खो दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *