‘युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान निकले’, पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी का संदेश
Summary
Spread the love प्रयागभारत, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोलैंड के लिए रवाना हुए। पोलैंड के बाद पीएम मोदी यूक्रेन भी जाएंगे। पिछले 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा है। वारसॉ में पीएम मोदी […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयागभारत, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोलैंड के लिए रवाना हुए। पोलैंड के बाद पीएम मोदी यूक्रेन भी जाएंगे। पिछले 45 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा है। वारसॉ में पीएम मोदी पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात करेंगे।
इसके अलावा पीएम मोदी पोलैंड में मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात भी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 21 और 22 अगस्त को वहां रुकेंगे।
23 अगस्त को यूक्रेन जाएंगे पीएम मोदी
इसके बाद 23 अगस्त को वो यूक्रेन जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी चौथी बार व्लादिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। पिछली बार 14 जून 2024 को दोनों नेताओं के बीच इटली में हुए जी7 समिट में मुलाकात हुई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच युद्ध समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
पीएम मोदी ने अलग-अलग मंचों से कहा है कि बातचीत के जरिए ही रूस-यूक्रेन युद्ध का हल निकाला जा सकता है। कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने रूस की यात्रा की थी। उस समय जेलेंस्की ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात की काफी आलोचना की थी।