बच्ची संग रेप की कोशिश करने वाले हैवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, लखनऊ: गाजीपुर क्षेत्र में पुलिस ने मासूम के साथ दुराचार का प्रयास करने वाले हैवान को एक सशस्त्र मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र में एक […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, लखनऊ: गाजीपुर क्षेत्र में पुलिस ने मासूम के साथ दुराचार का प्रयास करने वाले हैवान को एक सशस्त्र मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र में एक महिला ने बीती देर रात पुलिस को सूचित किया था कि उसकी करीब साढ़े तीन साल की पुत्री को पति का दोस्त कुंदन कश्यप बहला फुसला कर ले गया था और गलत काम करने की कोशिश की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुये रात करीब दो बजे बंधा रोड पर आरोपी को ललकारा जिस पर उसने पुलिस दल पर फायर करते हुये भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लगी और उसके धर दबोचा गया।