नैनीताल के मस्जिद में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाए, पुलिस ने तत्काल हरकत में आकर पोस्टर को हटवा दिया
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं में बुधवार शाम को एक मस्जिद में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाए जाने की खबर से हिंदुवादी संगठनों के लोग नाराज हो गए और उन्होंने कोतवाली में जाकर कड़ी […]
More On prayagbharat
- Chamoli Forest Fire: आग बुझाने गया फायर वाचर खाई में मृत मिला, इलाके में शोक
- Almora Fake Loan केस में बड़ा खुलासा, शिकायत करने वाला ही निकला आरोपी
- Online Pharmacy Strike देशभर में केमिस्टों का प्रदर्शन, ऑनलाइन फार्मेसी पर सख्ती की मांग
- Rishikesh Ujjaini : ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर हादसा, बफर स्टॉप से टकराई उज्जैनी एक्सप्रेस
- Uttarkashi Pirul Plant Fire : चकोन में लगी भीषण आग, मशीनें और सामान जलकर राख
प्रयाग भारत, नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं में बुधवार शाम को एक मस्जिद में आई लव मोहम्मद का पोस्टर लगाए जाने की खबर से हिंदुवादी संगठनों के लोग नाराज हो गए और उन्होंने कोतवाली में जाकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद लालकुआं पुलिस ने तत्काल हरकत में आकर पोस्टर को हटवा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को हिंदुवादी संगठनों को लाइन पार स्थित रोशन मस्जिद में आई लव मोहम्मद के पोस्टर लगे होने और कुछ लोगों की ओर से नगर में जुलूस निकाले जाने के संबंध में जानकारी मिली। इससे संगठनों में नाराजगी फैल गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष नागर और मनोज गुप्ता की अगुवाई में कुछ लोग कोतवाली पहुंच गए और कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
इसके बाद लालकुआं पुलिस हरकत में आई और उसने मस्जिद से पोस्टर को हटवा दिया। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के लोग शांत हुए। वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टर को हटवा दिया गया है। क्षेत्र में किसी भी दशा में हालात को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
