हल्द्वानी: पेट दर्द की शिकायत के बाद उपचार के लिए अस्पताल लाया कैदी फरार
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया विचाराधीन कैदी फरार हो गया है। आरोपी की सुरक्षा में लगे दोनों सिपाही को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया विचाराधीन कैदी फरार हो गया है। आरोपी की सुरक्षा में लगे दोनों सिपाही को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर से चोरी के मामले में हल्द्वानी उप कारागार में बंद आरोपी रोहित को उपचार के लिए सोमवार को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया था। आरोपी का पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बीती 17 फरवरी की रात को वह मौका देखकर फरार हो गया। इससे जेल कर्मियों और पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में हल्द्वानी में मामला दर्ज किया गया है।
वहीं, मौके पर फरार आरोपी को पकड़ने के लिए जोर शोर से अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी की सुरक्षा में लगे दो पुलिस कांस्टेबल पवन गुसाई और खेम सिंह को फिलहाल मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।