राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, नई दिल्ली : पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है और इस बीच दोनों देशों के राजनेताओं के लगातार बयान आ रहे हैं. पाकिस्तान […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, नई दिल्ली : पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है और इस बीच दोनों देशों के राजनेताओं के लगातार बयान आ रहे हैं.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री समेत कई राजनेता भारत की ओर से सैन्य कार्रवाई की आशंका जता रहे हैं. भारत में भी लगातार ऐसे बयान आ रहे हैं जिनमें पाकिस्तान के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है.
अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उनकी ये ज़िम्मेदारी है कि वो ‘सेना के साथ मिलकर देश के ऊपर आंखें उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब’ दें.
इसके साथ ही रक्षा मंत्री ने कोई संकेत दिए बिना एक कार्यक्रम में दर्शकों से ये भी कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जैसा आप चाहते हैं, वैसा होकर रहेगा.’