फर्जी हमले का मामला: सौरभ राज बेहड़ ने खुद रची साजिश, तिलकराज बेहड़ ने मांगी माफी
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, रुद्रपुर : किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभ राज बेहड़ पर हमला खुद सौरभ राज बेहड़ ने ही करवाया था। विधायक तिलकराज बेहड़ ने घटना पर शर्मिंदगी जताते हुए सभी से माफी मांगी है। एक प्रेस […]
More On prayagbharat
- Chamoli Forest Fire: आग बुझाने गया फायर वाचर खाई में मृत मिला, इलाके में शोक
- Almora Fake Loan केस में बड़ा खुलासा, शिकायत करने वाला ही निकला आरोपी
- Online Pharmacy Strike देशभर में केमिस्टों का प्रदर्शन, ऑनलाइन फार्मेसी पर सख्ती की मांग
- Rishikesh Ujjaini : ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर हादसा, बफर स्टॉप से टकराई उज्जैनी एक्सप्रेस
- Uttarkashi Pirul Plant Fire : चकोन में लगी भीषण आग, मशीनें और सामान जलकर राख
प्रयाग भारत, रुद्रपुर : किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के पुत्र सौरभ राज बेहड़ पर हमला खुद सौरभ राज बेहड़ ने ही करवाया था। विधायक तिलकराज बेहड़ ने घटना पर शर्मिंदगी जताते हुए सभी से माफी मांगी है।
एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्व केबिनेट मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने बताया कि उनके पुत्र सौरभ राज बेहड़ ने अपने दोस्त इंदर के साथ मिलकर अपने ऊपर हमला करवाया। उन्होंने बताया कि सौरभ का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने यह कदम उठाया।
तिलकराज बेहड़ ने कहा कि उनके बेटे ने उन्हें समाज के आगे शर्मिन्दा किया है। उन्होंने पुलिस का, मुख्यमंत्री का अपने पार्टी के नेताओं व उन हजारों लोगों का धन्यवाद अदा करते हुए माफी मांगी कि जो उनकी एक आवाज पर एकत्र हो गये। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पुत्र सौरभ के साथ अपने सभी संबंध समाप्त कर लिये हैं। उन्होंने रोते हुए कहा कि अपना सिक्का ही खोटा निकला है, सौरभ को उसके कर्मों की सजा मिलनी चाहिए।
