‘तीन तलाक’ के खिलाफ लड़कर मिसाल बनी शायरा बानो ने धामी से मुलाकात की
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, उत्तराखंड: के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से तीन तलाक के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लड़कर चर्चा में आयी शायरा बानो ने मुलाकात की और राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने पर उनका आभार जताया। […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, उत्तराखंड: के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से तीन तलाक के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लड़कर चर्चा में आयी शायरा बानो ने मुलाकात की और राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने पर उनका आभार जताया। उधमसिंह नगर जिले में काशीपुर की रहने वाली बानो ने कहा कि यूसीसी लागू होने से राज्य में खुशी का माहौल है।
उन्होंने कहा,‘‘यूसीसी लागू होने से राज्य में महिलाओं को बराबरी के अधिकार मिलेंगे। यूसीसी समाज में समानता स्थापित करेगा जिससे देश और राज्य को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।”
बानो के पति ने उन्हें टेलीग्राम के जरिए तलाक दिया था जिसे उन्होंने उच्चतम न्यायालय में चुनौती थी। लंबी सुनवाई के बाद उच्चतम न्यायालय ने तीन तलाक को गैरकानूनी करार देते हुए केंद्र से इस पर कानून बनाने को कहा था। इस फैसले के बाद बानो देश में मुस्लिम महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गईं।