स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में प्रदेश बना ‘लीडर’, उद्योग मंत्रालय ने दी मान्यता
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखंड को ‘लीडर’ का दर्जा मिला है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा जारी राज्यों की स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग […]
More On उत्तराखंड
- Chamoli Forest Fire: आग बुझाने गया फायर वाचर खाई में मृत मिला, इलाके में शोक
- Almora Fake Loan केस में बड़ा खुलासा, शिकायत करने वाला ही निकला आरोपी
- Uttarkashi Earthquake: देर रात कांपी धरती, लोगों में मचा हड़कंप
- UCC लागू होने के बाद पहली FIR, हलाला मामले में पुलिस ने कसा शिकंजा
- उत्तराखंड में धामी सरकार के बड़े निर्णय, पर्यटन और ऊर्जा बचत पर फोकस
प्रयाग भारत, देहरादून : स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखंड को ‘लीडर’ का दर्जा मिला है। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा जारी राज्यों की स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग (5वां संस्करण) में उत्तराखंड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में ‘लीडर’ के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के उद्योग विभाग को सराहना का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
उत्तराखंड में स्टार्टअप नीति के जरिए नवाचार, उद्यमिता, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में कामयाब रहा है, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। प्रदेश की उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल के तौर पर भी देखा जा रहा है।
यह सम्मान उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। हमारी सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतियां, सरल प्रक्रियाएं और मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया है। राज्य के युवाओं में नवाचार की अद्भुत क्षमता है और सरकार हर स्तर पर उन्हें सहयोग प्रदान कर रही है। यह उपलब्धि प्रदेश के सभी उद्यमियों, स्टार्टअप्स और अधिकारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड
