पुलिस टीम पर गोली चलाने वाले सुनील कपूर, देहरादून में खुद को मारी गोली
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, जींद : हरियाणा के जींद जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। बीते शनिवार को जींद CIA पुलिस टीम पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी सुनील कपूर ने आज देहरादून अपने किसी परिजन के घर […]
More On prayagbharat
- Chamoli Forest Fire: आग बुझाने गया फायर वाचर खाई में मृत मिला, इलाके में शोक
- Almora Fake Loan केस में बड़ा खुलासा, शिकायत करने वाला ही निकला आरोपी
- Online Pharmacy Strike देशभर में केमिस्टों का प्रदर्शन, ऑनलाइन फार्मेसी पर सख्ती की मांग
- Rishikesh Ujjaini : ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर हादसा, बफर स्टॉप से टकराई उज्जैनी एक्सप्रेस
- Uttarkashi Pirul Plant Fire : चकोन में लगी भीषण आग, मशीनें और सामान जलकर राख
प्रयाग भारत, जींद : हरियाणा के जींद जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। बीते शनिवार को जींद CIA पुलिस टीम पर गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी सुनील कपूर ने आज देहरादून अपने किसी परिजन के घर के अंदर खुद को गोली मार ली। आरोपी वहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। जींद पुलिस ने मौके से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुनील कपूर को पकड़ने के लिए देहरादून, हरिद्वार और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम ने लक्ष्मण चौक स्थित उसके घर को घेर लिया था। यह जॉइंट ऑपरेशन शनिवार को हरिद्वार में हुई एक अन्य घटना से जुड़ा था। जहां सुनील ने हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र को गोली मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया था। आज सुबह जब पुलिस ने उसके घर को चारों ओर से घेरा तो सुनील ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। जींद के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने उसकी मौत की पुष्टि की है। मौके से एक हथियार बरामद किया।
सुनील कपूर का नाम जींद के पूर्व एसपी सुमित कुमार के खिलाफ यौन शोषण के एक हाई-प्रोफाइल मामले में सामने आया था। पुलिस उसे इस मामले में मुख्य संदिग्ध मान रही थी, क्योंकि उस पर पूर्व एसपी के खिलाफ षड्यंत्र रचने का भी आरोप था। नवंबर 2024 में इस मामले ने तूल पकड़ा था, जब एक वायरल पत्र में सुनील का नाम उजागर हुआ था। विशेष जांच दल (SIT) उससे पूछताछ की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसकी अचानक मौत ने जांच को नया मोड़ दे दिया है।
जींद एसपी ने बताया कि आरोपी सुनील कपूर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था लेकिन उसने देहरादून में किसी परिजन के घर में खुद को गोली मार ली। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि सुनील के पास अवैध हथियार कहां से आए और क्या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य साजिश है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।
