पुलिस अधीक्षक ने घूसखोर दरोगा सहित एक सिपाही को निलंबित
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, रायबरेली: पुलिस अधीक्षक ने घूसखोर दरोगा सहित एक सिपाही पर कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दिए है। एसपी ने महाराजगंज थाने में तैनात दरोगा सहित एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। इस […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, रायबरेली: पुलिस अधीक्षक ने घूसखोर दरोगा सहित एक सिपाही पर कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश भी दिए है। एसपी ने महाराजगंज थाने में तैनात दरोगा सहित एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप का माहौल है। बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने महराजगंज कोतवाली में तैनात दरोगा उत्कर्ष केशरवानी और सिपाही शुभम यादव को निलंबित कर दिया।
एक साथ दो के निलंबन की कार्रवाई से विभाग में अफरा- तफरी का माहौल है। दरअसल, दरोगा की शिकायत एसपी से हुई थी कि एक विवेचना में नाम निकालने को लेकर दरोगा ने वादी 20 हजार रुपये की डिमांड की थी। जिसके बाद एसपी ने इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा को दी। जांच में दोषी पाए जाने पर दरोगा सहित एक सिपाही निलंबित कर दिया गया है। वही निलंबन की कार्रवाई होने के बाद भी विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।