नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बनभूलपुरा से किशोरी लापता
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, हल्द्वानी: नाबालिग को बहला फुसलाकर कर यौन शोषण करने वाले विशेष समुदाय के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. वहीं बनभूलपुरा थाना क्षेत्र इलाके से एक 17 वर्षीय नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, हल्द्वानी: नाबालिग को बहला फुसलाकर कर यौन शोषण करने वाले विशेष समुदाय के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. वहीं बनभूलपुरा थाना क्षेत्र इलाके से एक 17 वर्षीय नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग को बहला फुसलाकर तीन साल तक उसका यौन शोषण करने के आरोपी विशेष समुदाय के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी की टनकपुर रोड निवासी युवक कारपेंटर का काम करता है. युवक पर आरोप है कि उसने तीन साल तक पहचान छिपाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया. जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.