देहरादून: दुकान से बरामद युवक का शव, गले में लिपटा मिला रूमाल
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून: राजधानी के मोतीबाजार स्थित टमाटर वाली गली में एक दुकान से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। मृतक की पहचान मदन के रूप में हुई है, जो कोटि कानासर का रहने वाला था और […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, देहरादून: राजधानी के मोतीबाजार स्थित टमाटर वाली गली में एक दुकान से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला। मृतक की पहचान मदन के रूप में हुई है, जो कोटि कानासर का रहने वाला था और देहरादून के एक होटल में काम करता था।
मृतक के गले में एक रूमाल लिपटा हुआ था, लेकिन शरीर पर किसी भी तरह की चोट या मारपीट के निशान नहीं पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि मृतक एक युवती के संपर्क में था, जो करीब एक माह पहले उसे छोड़कर चली गई थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं मृतक की मौत का संबंध इस घटनाक्रम से तो नहीं है।
फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।