रुद्रपुर: बैंक लूटने का प्रयास करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, दूसरा फरार
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप पुलिस और बैंक लूटने का प्रयास करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है. आरोपी बदमाश बिलासपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में […]
More On prayagbharat
- देहरादून रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी
- रुड़की में भीषण सड़क हादसा : कंपनी की बस ने बाइक को मारी टक्कर, दो मजदूरों की मौत
- हरिद्वार में सूखी नदी बनी आफत, तेज बहाव में बहीं दो कारें ; पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला
- चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार पलटी, 24 वर्षीय युवक की मौत
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल 31 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर, जांच तेज
प्रयाग भारत, रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप पुलिस और बैंक लूटने का प्रयास करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है. आरोपी बदमाश बिलासपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा. आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोपी से एक तमंचा, खाली खोखे और एक बैग बरामद हुआ है. आरोपी के खिलाफ बिलासपुर थाने में अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.
बैंक लूटने आए बदमाशों की ट्रांजिट कैंप पुलिस से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. जबकि एक आरोपी को पुलिस टीम ने बैंक के अंदर से गिरफ्तार किया है. सूचना पर जिले के कप्तान अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस के मुताबिक बीती देर रात ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी. जैसी ही टीम एक्सिस बैंक के पास पहुंची तो टीम को बैंक से कुछ आहट सुनाई दी.
जिसके बाद टीम ने रुक कर देखा तो बैंक की खिड़की टूटी हुई थी, एटीएम क्षतिग्रस्त था. शक होने पर टीम बैंक के अंदर गई और एक युवक को दबोच लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भूप सिंह निवासी बिलासपुर बताया. आरोपी ने बताया कि उसका एक साथी मोदी मैदान में खड़ा है. जिसके बाद आरोपी को पुलिस टीम मोदी मैदान लेकर पहुंची. इस दौरान आरोपी भूप सिंह घने कोहरे में पुलिस को चकमा देते हुए झाड़ियों के बीच जा भागा और पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया.
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. इस दौरान आरोपी भूप सिंह घायल हो गया, उसके पैर में गोली लगी हुई थी. पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, खोखे और एक बैग बरामद किया. आरोपी ने बताया कि उसका साथ नाजिम निवासी बिलासपुर जो उसका इंतजार कर रहा था, मौका देख फरार हो गया है. आरोपी के खिलाफ बिलासपुर में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. आरोपी को इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा. फरार आरोपी की पुलिस टीम तलाश कर रही है.