दीपक की लौ बनी हादसे की वजह, घर में भड़की भीषण आग
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, झांसी: झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग, लाखों का नुकसान झांसी जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित नैनागढ़ चौकी इलाके में एक घर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, झांसी: झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग, लाखों का नुकसान
झांसी जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित नैनागढ़ चौकी इलाके में एक घर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया और घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर की महिला ने छत पर बने मंदिर में दीपक जलाया था। दीपक जलाने के बाद वह नीचे आ गईं। कुछ ही देर बाद आग भड़क उठी, जिसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण घर में रखा फ्रिज, वॉशिंग मशीन, दो मोबाइल फोन और नगदी समेत लगभग एक लाख रुपये का सामान जल गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।