फुटपाथ धंसने की शिकायत पर सख्त हुए धामी, अधिकारियों को लगाई फटकार
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, देहरादून : देहरादून में दर्ज शिकायतों को लेकर इस बार कागज़ी समीक्षा नहीं, बल्कि ज़मीनी हकीकत देखने का तरीका अपनाया गया। पुष्कर सिंह धामी खुद अचानक जाखन क्षेत्र पहुंच गए और वहां चल रहे काम की […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, देहरादून : देहरादून में दर्ज शिकायतों को लेकर इस बार कागज़ी समीक्षा नहीं, बल्कि ज़मीनी हकीकत देखने का तरीका अपनाया गया। पुष्कर सिंह धामी खुद अचानक जाखन क्षेत्र पहुंच गए और वहां चल रहे काम की स्थिति का निरीक्षण किया।
दरअसल, जाखन निवासी विवेक मदान ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि राजपुर अपर रोड पर अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाने के दौरान फुटपाथ को नुकसान पहुंचा है। पहले बना फुटपाथ खोद दिया गया और बाद में ठीक से भरान न होने के कारण टाइल्स धंस गईं, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है।
मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता को साथ लिया और अधिकारियों को वीडियो कॉल पर वास्तविक स्थिति दिखाई। उन्होंने साफ नाराज़गी जताई और कहा कि विभाग आपसी समन्वय से काम करें। उन्होंने यह भी बताया कि कई जगह अंडरग्राउंड होने के बावजूद बिजली की लाइनें ऊपर दिखाई दे रही हैं, जो लोगों के लिए खतरनाक हो सकती हैं।
पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि बिना योजना के बार-बार काम करने से जनता को परेशानी और सरकारी धन की बर्बादी होती है। उन्होंने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि ऐसी शिकायतों को पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर दूर किया जाए।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वह आगे भी इसी तरह अचानक निरीक्षण करते रहेंगे और इस दौरान स्थानीय लोगों व दुकानदारों से भी बातचीत कर फीडबैक लेते रहेंगे।