भारतीय सिनेमा की महान अभिनेत्री बी. सरोजा देवी का निधन, 87 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Summary
Spread the love प्रयाग भारत, दिल्ली; साउथ की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी को लेकर इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है। 87 साल की उम्र में सरोजा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से […]
More On दिल्ली
- Uttarakhand Congress PCC List : गणेश गोदियाल के दिल्ली दौरे से बढ़ी कार्यकारिणी गठन की उम्मीद
- देहरादून ट्रैफिक पुलिस का नया प्लान, ड्रोन से होगी निगरानी और रियल टाइम एक्शन
- वरिष्ठ पत्रकार भास्कर पोखरियाल का निधन
- “पंजाब मेरा घर है” – AAP के आरोपों पर राघव चड्ढा का इमोशनल जवाब
- पीएम मोदी और योगी एक साथ उत्तराखंड में, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे
प्रयाग भारत, दिल्ली; साउथ की दिग्गज अभिनेत्री बी सरोजा देवी को लेकर इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है। 87 साल की उम्र में सरोजा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से मनोरंजन जगत में मातम पसर गया है और हर कोई वेटरन एक्ट्रेस की मौत की खबर सुनकर हताश औह हैरान है।
करीब 7 दशक तक बतौर एक्ट्रेस सिनेमा जगत में राज करने वाली बी सरोजा देवी को उनके सुनहरे एक्टिंग करियर के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि आखिर किस वजह से उनका देहांत हुआ है।
नहीं रहीं बी सरोजा देवी
बी सरोजा देवी का पूरा नाम भैरप्पा सरोजा देवी था। छोटी से उम्र में ही सिनेमा की तरफ रुचि रखने वालीं सरोजा ने अपने टैलेंट के दम पर आजाद भारत में लोकप्रिय अभिनेत्री बनने का शानदार सफर तय किया था। बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र की वजह से शारीरिक समस्याओं के चलते उनका निधन हुआ है।
उनकी मौत की खबर सामने आते ही साउथ सिनेमा में शोक की लहर छा गई है। सरोजा देवी ने अपने 70 साल के फिल्मी करियर में करीब 200 से अधिक मूवीज में काम कर एक बड़ी विरासत कायम की। इस दौरान साउथ सिनेमा की तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की कई सारी शानदार मूवीज में अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी 17 साल की उम्र में साल 1955 में आई कन्नड़ भाषा की कल्ट मूवी महाकवि कालीदास से बी सरोजा देवी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।
इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। समय के साथ-साथ उन्होंने सिनेमा जगत में अपना खास मुकाम बनाया, जिसके चलते उनको भारतीय सिनेमा जगत का आइकन भी कहा जाने लगा। फिल्म जगत में अपने शानदार योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सम्मान से भी नवाजा गया था।
दिलीप कुमार के साथ किया था काम
बी सरोजा देवी ने सिर्फ साउथ सिनेमा ही नहीं बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी थी। उन्होंने लीजेंड अभिनेता दिलीप कुमार के साथ पैगाम मूवी बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था। इसके अलावा वह प्यार किया तो डरना क्या, बेटी बेटे और सुसराज जैसी बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दी थीं। बता दें कि 1955 से लेकर 1984 तक सरोजा देवी ने बतौर लीड एक्ट्रेस लगातार 29 साल में 161 मूवीज करने का रिकॉर्ड भी बनाया था
