प्रेम प्रसंग बना वजह, संजय की चारा काटने वाले बांके से हत्या
Summary
Spread the loveप्रयाग भारत, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के हामिद खेड़ा, मवई कला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कार ड्राइवर संजय की चारा काटने वाले बांके से […]
More On prayagbharat
- Vande Bharat एक्सप्रेस में मिले 4 लावारिस बैग, 42.7 किलो गांजा बरामद
- Dehradun पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षक-अपर उपनिरीक्षक के तबादले
- Pithoragarh के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 3 ऊंची चोटियां कीं फतह
- IIT Roorke में ई-रिक्शा की टक्कर से प्रोफेसर की पत्नी की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
- Udham Singh Nagar में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 निरीक्षकों के तबादले, नानकमत्ता कोतवाली की कमान शंकर सिंह बिष्ट को
प्रयाग भारत, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के हामिद खेड़ा, मवई कला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कार ड्राइवर संजय की चारा काटने वाले बांके से बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि संजय की प्रेमिका मीरा का पति सुनील बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में प्रेमिका के पति समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है और जांच शुरू कर दी है।
इसकी बोटी-बोटी काट डालो!’
पुलिस के अनुसार, बीती रात संजय और उनकी मां अपने घर में सो रहे थे, तभी किसी ने दरवाजा खटखटाकर आवाज दी। संजय की मां दरवाजा खोलने गईं, जहां बाहर खड़े दो लोगों ने उनका गला दबोच लिया। मां की चीख सुनकर संजय बाहर आया, तभी बदमाशों ने चिल्लाकर कहा, “इसकी बोटी-बोटी काट डालो!” इसके बाद बदमाशों ने संजय पर बांके से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए।
संजय बचने के लिए इधर-उधर भागा, लेकिन बदमाशों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसकी मां हाथ जोड़कर बेटे की जान की भीख मांगती रही, लेकिन हमलावरों ने संजय के सिर, कमर और शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। आखिरकार, जान बचाने के लिए संजय नहर में कूदा, लेकिन वहां भी बदमाशों ने उसे नहीं बख्शा और उसकी हत्या कर दी।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
जांच में पता चला कि संजय की 12 साल पहले ठाकुरगंज के बरौरा निवासी रानी से शादी हुई थी, लेकिन वह अपनी बचपन की प्रेमिका मीरा के संपर्क में था। इस बात से नाराज होकर रानी अपने तीन बेटों—अजीत, अनुराग और अतुल—के साथ मायके चली गई थी। दूसरी ओर, मीरा भी शादीशुदा है और उसका 18 साल का एक बेटा है। मीरा का पति सुनील, संजय और मीरा के रिश्ते से नाराज था और आए दिन संजय को जान से मारने की धमकी देता था। मीरा का दावा है कि वह संजय को अपना पति मानती थी, जिसके चलते सुनील ने यह खौफनाक कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। प्रेमिका के पति सुनील समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।
परिवार का हुआ हाल
मृतक संजय अपनी मां और कार चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद पत्नी रानी और प्रेमिका मीरा दोनों उसके घर पहुंचीं। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग ही हत्या का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। मामले की तह तक जाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।