सब्सिडी मिलेगी कहकर लूट लिए लाखों, 18 लाख की साइबर ठगी करने वाला शातिर दिल्ली से पकड़ा गया
Summary
Spread the loveप्रयागग भारत, दिल्ली; होम लोन सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर बिलकिसगंज निवासी एक ग्रामीण से करीब 18 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास […]
More On दिल्ली
- Nand-nagri, में 42 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
- BJP विधायक राजू कुमार सिंह, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, हर्ष फायरिंग केस में दोषी
- Burari में सिलिंडर विस्फोट के बाद मकान ढहा, 11 लोग घायल, राहत-बचाव अभियान चला
- Uttarakhand Congress PCC List : गणेश गोदियाल के दिल्ली दौरे से बढ़ी कार्यकारिणी गठन की उम्मीद
- देहरादून ट्रैफिक पुलिस का नया प्लान, ड्रोन से होगी निगरानी और रियल टाइम एक्शन
प्रयागग भारत, दिल्ली; होम लोन सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर बिलकिसगंज निवासी एक ग्रामीण से करीब 18 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से 17.90 लाख रुपये नकद, कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया है। आरोपी खुद को सरकारी अधिकारी बताकर पीड़ित से बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराता था।
एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी संदीप मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच की गई, जिससे पता चला कि आरोपी गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) से घटना को अंजाम दे रहा था। इसके बाद एसआई सलीम खान के नेतृत्व में टीम को दिल्ली और गाजियाबाद भेजा गया।
अन्य मामलों में भी संलिप्त होने की आशंका
थाना प्रभारी संदीप मीणा के अनुसार, आरोपी अन्य साइबर अपराधों में भी संलिप्त हो सकता है। बरामद मोबाइल और लैपटॉप की डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे भी कई खुलासे होने की संभावना है।